फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2024 Registration begin tomorrow Know how to apply at gate2024.iisc.ac.in

GATE 2024 Registration: कल से शुरू होगा गेट पंजीकरण, तैयार रखें ये दस्तावेज

Tue, 29 Aug 2023 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 29 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए पंजीकरण पोर्टल कल यानी 30 अगस्त 2023 को खुल जाएगा।

विज्ञापन
GATE 2024 Registration begin tomorrow Know  how to apply at gate2024.iisc.ac.in
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE 2024 Registration: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में प्रस्तावित मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए पंजीकरण पोर्टल कल यानी 30 अगस्त को खुल जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक पंजीकरण 30 अगस्त से शुरू होगा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर 2023 तक है। इस बार परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित या भौतिकी जैसे विषय से स्नातक कर चुके उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से इंजीनियरिंग यानी बीटेक की डिग्री ली है तो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

तैयार रखें ये दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज का फोटो

  • फोटो पहचान पत्र-आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटिंग कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर

  • पीडीएफ फॉर्म में (एससी/एसटी) सर्टिफिकेट (अगर मान्य हो)

  • PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।

  • यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।

  • अब गेट 2024 का फॉर्म भरें।

  • फीस जमा करें और सबमिट करें।

  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed