फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2023 score card releasing tomorrow know how to download at gate.iitk.ac.in

GATE 2023 Score Card: कल जारी होगा गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 20 Mar 2023 04:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 04:43 PM IST
सार

GATE 2023 Result Out: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब कल परीक्षा में शामिल रहे सफल उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

GATE 2023 Scorecard : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर  ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब कल यानी 21 मार्च 2023 को गेट का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए 21 मार्च, 2023 को वेबसाइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से GATE परिणाम और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

GATE 2023 परीक्षा विवरण

IIT कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की गई थी और अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए 25 फरवरी तक चैलेंज विंडो खोली गई थी। GATE 2023 के लिए उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया शीट भी जारी की गई थी। अब परिणाम भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2023 दो पारियों में हुई थी परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE; हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला में स्नातक विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया गया था। यह देश के आठ जोन और कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में दो पारियों में आयोजित किया गया था। GATE परीक्षा 2023 प्रत्येक दिन दो पारियों में संपन्न कराई गई थी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी या अंतिम पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले GATE GOAPS 2023 पोर्टल gate.iitk.ac.in 2023 पर जाएं।
  • गेट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें।
  • गेट स्कोर कार्ड 2023 टैब पर क्लिक करें।
  • गेट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • डाउनलोड टैब पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed