फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gate 2023 Registration last date To Apply Online Today Know process Details Here

Gate 2023: गेट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें अप्लाई

Fri, 30 Sep 2022 11:27 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

Gate 2023: IIT Kanpur द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का आयोजन अगले साल फरवरी महीने में किया जाएगा। परीक्षा  4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Gate 2023 Registration last date To Apply Online Today Know process Details Here
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

Gate 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज शुक्रवार 30 सितंबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 30, अगस्त, 2022  से शुरू की गई थी। करीब एक महीने बाद आवेदन का पोर्टल आज बंद हो रहा है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब  होनी है परीक्षा?
IIT Kanpur द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का आयोजन अगले साल फरवरी महीने में किया जाएगा। परीक्षा  4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ समय पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है GATE परीक्षा?
गेट का स्कोर शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / आर्किटेक्चर में पीजी कार्यक्रम कला और विज्ञान के विभिन्न ब्रांच में डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश  या वित्तीय सहायता के लिए सहायक होता है। परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और  सामाजिक विज्ञान के विभिन्न स्नातक विषयों में छात्रों की व्यापक समझ का परीक्षण किया जाएगा। GATE 2023 के सिलेबस में बताया गया है कि परीक्षा में 29 विषय क्षेत्र के पेपर शामिल होंगे।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर गेट 2023 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed