Gate 2023: गेट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें अप्लाई
Gate 2023: IIT Kanpur द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का आयोजन अगले साल फरवरी महीने में किया जाएगा। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
Gate 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज शुक्रवार 30 सितंबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 30, अगस्त, 2022 से शुरू की गई थी। करीब एक महीने बाद आवेदन का पोर्टल आज बंद हो रहा है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
कब होनी है परीक्षा?
IIT Kanpur द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का आयोजन अगले साल फरवरी महीने में किया जाएगा। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ समय पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
क्या है GATE परीक्षा?
गेट का स्कोर शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / आर्किटेक्चर में पीजी कार्यक्रम कला और विज्ञान के विभिन्न ब्रांच में डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश या वित्तीय सहायता के लिए सहायक होता है। परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न स्नातक विषयों में छात्रों की व्यापक समझ का परीक्षण किया जाएगा। GATE 2023 के सिलेबस में बताया गया है कि परीक्षा में 29 विषय क्षेत्र के पेपर शामिल होंगे।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर गेट 2023 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।
कमेंट
कमेंट X