{"_id":"623997a23f75c20743379f74","slug":"gate-2022-score-card-released-by-iit-kharagpur-on-gate-iitkgp-ac-in-know-how-to-check-it-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gate Score Card 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया गेट 2022 परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Gate Score Card 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया गेट 2022 परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड करें
Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
सार
GATE 2022 Score Card: आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Gate 2022 Response Sheet
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gate Score Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के स्कोकार्ड को जारी कर दिया है। अब इसे चेक करने का लिंक एक्टिवेट हो गया है। जिन उम्मदवारों ने GATE 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह अब अपना स्कोरकार्ड गेट, 2022 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और डाउनलड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
GATE 2022 Score Card: 17 को जारी हुए थे परिणाम
आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। आईआईटी खड़गपुर ने 21 फरवरी को GATE 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 25 फरवरी तक इसपर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही गेट 2022 के परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
GATE 2022 Score Card: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?
हम आपको नीचे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए दिशा-निर्देश बता रहे हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. अब आपको होम पेज पर GATE 2022 Score card का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
GATE 2022 Score Card: 1 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल
आईआईटी खड़गपुर की ओर से आयोजित किए गए GATE 2022 परीक्षा के जारी हो चुके हैं। परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने गेट 2022 में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों मे हिस्सा लिया था। गेट के स्कोर कार्ड स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए संस्थानों में प्रवेश और की बड़ी भर्तियों में मान्य होते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X