फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Kharagpur Has Released Gate 2022 Score Card at gate.iitkgp.ac.in Know How to Download

Gate Score Card 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया गेट 2022 परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

GATE 2022 Score Card: आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा  5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
IIT Kharagpur Has Released Gate 2022 Score Card at gate.iitkgp.ac.in Know How to Download
Gate 2022 Response Sheet - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gate Score Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के स्कोकार्ड को जारी कर दिया है। अब इसे चेक करने का लिंक एक्टिवेट हो गया है। जिन उम्मदवारों ने GATE 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह अब अपना स्कोरकार्ड गेट, 2022 की आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और डाउनलड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


GATE 2022 Score Card: 17 को जारी हुए थे परिणाम
आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा  5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। आईआईटी खड़गपुर ने 21 फरवरी को GATE 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 25 फरवरी तक इसपर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही गेट 2022 के परिणाम जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


GATE 2022 Score Card: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?

हम आपको नीचे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए दिशा-निर्देश बता रहे हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले  आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब आपको होम पेज पर GATE 2022 Score card का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
 
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

GATE 2022 Score Card: 1 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल
आईआईटी खड़गपुर की ओर से आयोजित किए गए GATE 2022 परीक्षा के जारी हो चुके हैं। परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने गेट 2022 में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों मे हिस्सा लिया था। गेट के स्कोर कार्ड स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए संस्थानों में प्रवेश और की बड़ी भर्तियों में मान्य होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed