Gate 2022 Response Sheet: आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट 2022 की रिस्पांस शीट, ऐसे डाउनलोड करें
Gate 2022 Response Sheet: गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी सोमवार 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gate 2022 Response Sheet : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने आज 15 फरवरी को गेट 2022 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने गेट - 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर रिस्पांस शीट को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके लिए अपने रोल नंबर आदि का प्रयोग करें।
Gate 2022 Response Sheet : इसी महीने हुई है परीक्षा
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया गया है। परीक्षा दो पाली में 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
Gate 2022 Response Sheet : 21 फरवरी को जारी होगी उत्तर कुंजी
गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी सोमवार 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को चेक कर सकेंगे।
Gate 2022 Response Sheet : रिस्पांस शीट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Login के टैब पर क्लिक करें।
3. अब अपने इनरोलमेंट नंबर/ई-मेल एड्रेस और पासवर्ड के माध्यम लॉगिन करें।
4. अब पेज पर दिखाई दे रहे रिस्पांस शीट पर क्लिक करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर रिस्पांस शीट प्रदर्शित हो जाएगी।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X