फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gate 2022 IIT Kharagpur released GATE response sheets 2022 on its official website

Gate 2022 Response Sheet: आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट 2022 की रिस्पांस शीट, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

Gate 2022 Response Sheet: गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी सोमवार 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Gate 2022 IIT Kharagpur released GATE response sheets 2022 on its official website
Gate 2022 Response Sheet - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gate 2022 Response Sheet : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने आज 15 फरवरी को गेट 2022 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने गेट - 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर रिस्पांस शीट को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके लिए अपने रोल नंबर आदि का प्रयोग करें।

विज्ञापन

Gate 2022 Response Sheet : इसी महीने हुई है परीक्षा
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया गया है। परीक्षा दो पाली में 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gate 2022 Response Sheet : 21 फरवरी को जारी होगी उत्तर कुंजी
गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी सोमवार 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

Gate 2022 Response Sheet : रिस्पांस शीट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Login के टैब पर क्लिक करें।

3. अब अपने इनरोलमेंट नंबर/ई-मेल एड्रेस और पासवर्ड के माध्यम लॉगिन करें।

4. अब पेज पर दिखाई दे रहे रिस्पांस शीट पर क्लिक करें।

5. आपके सामने की स्क्रीन पर रिस्पांस शीट प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed