फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022 iit Kharagpur issued notice that gate 2022 may be postponed, know full information here

GATE 2022: स्थगित की जा सकती है गेट 2022, आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया नोटिस

Sun, 23 Jan 2022 07:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 07:23 PM IST
सार

GATE 2022: आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा को स्थगित करने के संकेत दिए हैं। संस्थान ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
GATE 2022 iit Kharagpur issued notice that gate 2022 may be postponed, know full information here
गेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते कहर का असर परीक्षाओं पर भी पड़ा है। कई राज्यों ने अपने यहां स्कूल कॉलेजों को बंद कर रखा है, तो वहीं अनेकों भर्ती परीक्षाएं भी स्थगित की जा चुकी हैं। ऐसे समय में आगामी गेट, 2022 पर भी खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, कई दिनों से कोरोना संक्रमण से भय के कारण छात्र इस परीक्षा को टालने की मांग कर रहे थे। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने भी परीक्षा को स्थगित करने के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


संस्थान ने जारी की सूचना
आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा को स्थगित करने के संकेत दिए हैं। संस्थान ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। देश में कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वेबसाइट पर जारी की गई सभी तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। मामलों को देखते हुए गेट 2022 परीक्षा भी स्थगित की जा सकती है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि कोरोना का टीका लगवाएं।
विज्ञापन


फरवरी में होनी है परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और फरवरी, 2022 को किया जाना निर्धारित है। इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर गेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बड़ी संख्या में छात्र इसे टालने की मांग कर रहे हैं। करीब 23 हजार छात्रों ने इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए याचिका पर सहमति व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed