फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022 Answer Key question papers released at goaps candidate login gate.iitkgp.ac.in

GATE 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी, प्रश्न-पत्र भी कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 21 Feb 2022 05:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

GATE 2022 Answer Key: गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह आईआईटी और आईआईएससी द्वारा चक्रीय आधार पर आयोजित की जाती है। परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन
GATE 2022 Answer Key question papers released at goaps candidate login gate.iitkgp.ac.in
Gate 2022 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने आईआईटी गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। गेट आंसर की को आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे GOAPS कैंडिडेट लॉगिन के जरिये देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे निर्धारित समय-सीमा में चुनौती भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन

गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह आईआईटी और आईआईएससी द्वारा चक्रीय आधार पर आयोजित की जाती है। परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती के लिए भी गेट परीक्षा के अंकों का प्रयोग किया जाता है। 

विज्ञापन

GATE Answer Key को 25 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती

उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। गेट 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को 500 प्रति आपत्ति जमा कराना होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। 
 

GATE 2022 Result 17 मार्च को घोषित होगा

आपत्तियों के निपटान के बाद, अपडेट आंसर की को ही फाइनल यानी अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा और इसके आधार पर गेट 2022 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। गेट परीक्षा परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे सभी 29 विषय के पेपर के लिए एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ, गेट 2022 के मुख्य प्रश्न-पत्र भी अपलोड किए गए हैं। 
 

विज्ञापन

GATE 2022 उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और नामांकन आईडी, पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  • उसके बाद, परीक्षा विवरण देखें वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको तीन लिंक दिखाई देंगे - 
    • अपनी वास्तविक समय प्रतिक्रिया देखें।
    • मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
    • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सहेजें, और यदि उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति हो, तो चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed