{"_id":"5e0ed49cbeab9815ea1b70ef","slug":"gate-2020-admit-card-latest-update-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gate 2020 Admit Card: परीक्षा के प्रवेश पत्रों का है इंतजार, यहां है समय की जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Gate 2020 Admit Card: परीक्षा के प्रवेश पत्रों का है इंतजार, यहां है समय की जानकारी
Fri, 03 Jan 2020 03:59 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 03 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
गेट 2020
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gate Admit Card 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT दिल्ली, GATE 2020 परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र आज, 3 जनवरी, 2020 को जारी हो सकते हैं। जारी होने के बाद एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट gate.iitd.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड इस खबर में दिए लिंक के माध्यम से भी देख सकेंगे। अभी हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Delhi)दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी किया था।
Gate Admit Card 2020: मुख्य जानकारी-
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Gate Admit Card 2020: मुख्य जानकारी-
- सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
- बाकि अन्य 23 विषयों के पेपर एक-एक सत्र में आयोजित किए जाएंगे।
- परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा।
- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
- सभी परीक्षाओं का आयोजन 8 सत्रों में किया जाएगा।
- बता दें कि पिछले साल, 9.27 लाख परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
- आईआईटी में एमटेक शुल्क बढ़ोतरी के एचआरडी मंत्रालय के फैसले के बाद आवेदनों की संख्या घटने की उम्मीद थी।
- सबसे ज्यादा आवेदन 1,71,432 मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) के लिए किए गए हैं , जबकि सबसे कम आवेदन 1,750 इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन (ईवाई) के लिए आए हैं।
- बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) परीक्षा पहली बार गेट परीक्षा में शामिल की गई है, जिसके लिए 2,229 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर 2019 से शुरु कर दिए थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सिंतबर निर्धारित की गई थी।
- इसके बाद अंतिम तिथि 05 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में आवेदन करने के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये था।
- बता दें कि गेट परीक्षा हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc),और सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है।
- यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X