फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   free coaching for neet know about jeet zindagi campaign

यहां मिल रही है NEET की फ्री कोचिंग, शुरू हुई नई मुहिम 'जीत जिंदगी'

Mon, 09 Dec 2019 02:37 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 09 Dec 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
free coaching for neet know about jeet zindagi campaign
नीट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test - NEET 2020) के लिए आवेदन आज, 2 दिसंबर 2019 से शुरू हो गए है। यह परीक्षा देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और डेंटल कोर्सेज (MBBS and BDS courses) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने आधिकारिक अधिसूचना (NEET official notification) जारी कर दी है। आप एनटीए नीट (NTA NEET) की आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन लिंक पा सकते हैं।  
विज्ञापन


नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की कोचिंग करने के लिए अब विद्यार्थियों को लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। न ही पैसों की कमी के कारण कोई छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से वंचित रहेगा। बता दें कि एक गैर सरकारी संगठन ने ‘जीत जिंदगी’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत सब्जी विक्रेताओं, मछुआरों आदि जगहों से आने वाले लोगों के बच्चों को फ्री कोचिंग की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

क्या है 'जीत जिंदगी'?

जरूरतमंद छात्र छात्राओं को फ्री कोचिंग देने की स्कीम का नाम है 'जीत जिंदगी'। यह अभी केवल ओडिशा में चलाई जा रही है। संगठन प्रमुख अजय बहादुर सिंह ने इस विषय पर कहा कि, मैं कई मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इस अभियान की शुरुआत अभी यहां से हुई है। पर मैं राज्य के कई अन्य स्थानों के साथ-साथ बाहर भी जाऊंगा ताकि वो प्रतिभाओं भी आगे जा सकें जिन्हें संसाधन और उचित मार्गदर्शन की कमी के कारण मंजिल नहीं मिल पाती। ‘जिंदगी’ को शुरू करने की प्रेरणा अजय बहादुर सिंह उन्हें अपने खुद के जीवन से मिली है।

बता दें कि उन्होंने 2016 में गरीब बच्चों की मदद के लिए ‘जिंदगी फाउंडेशन’ की शुरुआत की। इसके तहत 2018 में इसके 14 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की और 12 को ओडिशा के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला।

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू में हिंदी-अंग्रेजी भाषा के सवाल पर ये दिया जवाब, 13वीं रैंक पाकर बने IAS टॉपर

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed