{"_id":"67713849d07898f9740ee61c","slug":"four-week-skill-enhancement-programme-for-delhi-university-officials-registration-open-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू में होगा कौशल वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू; यहां मिलेगी फॉर्म लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi University: डीयू में होगा कौशल वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू; यहां मिलेगी फॉर्म लिंक
Sun, 29 Dec 2024 05:25 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:25 PM IST
सार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय अपने अधिकारियों के लिए चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2025 तय की गई है। अधिकारियों को गूगल फॉर्म के जरिए अपनी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय अपने अधिकारियों के लिए चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य समूह ए अधिकारियों के लिए आयोजित किया होगा। कार्यक्रम दोनों तरीकों से (ऑफलाइन और ऑनलाइन) उपलब्ध होगा।
चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2025 तय की गई है। अधिकारियों को गूगल फॉर्म के जरिए अपनी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। पंजीकरण के लिए नामांकित संगठन का पत्र और पंजीकरण शुल्क का भुगतान प्रमाण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार सप्ताह का कौशल वृद्धि कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2025 तय की गई है। अधिकारियों को गूगल फॉर्म के जरिए अपनी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। पंजीकरण के लिए नामांकित संगठन का पत्र और पंजीकरण शुल्क का भुगतान प्रमाण आवश्यक है।
विज्ञापन
13 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकारियों के लिए कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जनवरी, 2025 से शुरू होगा और 7 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगा। आउटस्टेशन प्रतिभागियों के लिए विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में भुगतान पर आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
पंजीकरण विवरण
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, विश्वविद्यालय/कॉलेजों के नामांकनों से ₹8000 शुल्क लिया जाएगा, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों/कॉलेजों से नामांकन पर ₹10000 शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के खाते में नीचे दिए गए विवरण के अनुसार किया जाएगा:रजिस्ट्रार, दिल्ली विश्वविद्यालय सामान्य निधि
खाता संख्या 10851298934
IFSC कोड: SBIN0001067
पंजीकरण के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें: (Four Week Skill Enhancement Programme)
कमेंट
कमेंट X