FMGE Admit Card: एफएमजीई दिसंबर सत्र के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड; पढ़ें नोटिस
FMGE December 2024 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज आज एफएमजीई दिसंबर सत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। जारी होने के बाद, उम्मीदवार पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE December 2024 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा दिसंबर (FMGE) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर (natboard.edu.in) जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है, "एफएमजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट https://natboard.edu.in पर 8 जनवरी 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा आयोजित होने से पहले अयोग्य पाए गए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।"
इस दिन होगी परीक्षा
शेड्यूल के अनुसार, एनबीई एफएमजीई दिसंबर 2024 परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। एफएमजीई परिणाम 12 फरवरी, 2025 तक घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा में एक पेपर होगा, जिसमें 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एनबीई एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024, वैध आईडी प्रूफ के साथ लाना होगा। जो उम्मीदवार अपना एनबीई एफएमजीई हॉल टिकट लाने में विफल रहते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
- इसे बाद, FMGE दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X