NMC: भारत में मेडिकल प्रैक्टिस का चाहिए लाइसेंस? विदेश से डिग्रीधारक एक सितंबर से करें FMGE EC के लिए आवेदन
FMGE 2025 Eligibility Certificate: विदेश से मेडिकल डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार अब भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए पात्रता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE 2025: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) 2025 के अगले सत्र के लिए पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है। उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।
आयोग के आचार एवं चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्क्रीनिंग टेस्ट में बैठने के लिए Eligibility Certificate अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) दिसंबर 2025 में एफएमजीई परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन भारतीय नागरिकों के लिए है जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री प्राप्त की है और भारत में चिकित्सा अभ्यास (Medical Practice) करने का लाइसेंस चाहते हैं।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आयोग ने देखा है कि पहले कई बार उम्मीदवारों से पात्रता प्रमाणपत्र (EC) आवेदन में गलतियां हुई हैं। इससे बचने के लिए आयोग ने कुछ सुझाव दिए गए हैं:
- आवेदन पत्र उम्मीदवार खुद भरें, किसी प्रतिनिधि के माध्यम से नहीं।
- आवेदन भरने से पहले सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें और जानकारी को दस्तावेजों से मिलाकर ही दर्ज करें।
- सक्रिय मोबाइल नंबर दें ताकि कमी की सूचना समय पर मिल सके और तुरंत सुधार किया जा सके।
- सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे मूल दस्तावेजों से मेल खाती हों।
आयोग की अपील
एनएमसी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करते समय पूरी सतर्कता बरतें और सक्रिय मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें, ताकि किसी भी त्रुटि के कारण अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
आवेदन और पूछताछ के लिए दिशा-निर्देश
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने सूचित किया है कि उम्मीदवार अपनी पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) आवेदन की स्थिति के बारे में eligibility.regn@nmc.org.in और eligibility@nmc.org.in पर पूछताछ कर सकते हैं। पूछताछ करते समय सभी उम्मीदवारों को फाइल ट्रैकिंग नंबर देना अनिवार्य है, जो आवेदन जमा करने के समय उन्हें मिला था। बिना ट्रैकिंग नंबर के कोई जवाब नहीं दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X