FMGE 2023: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा जून सत्र के लिए आवेदन शुरू, यह है आवेदन प्रक्रिया
FMGE June 2023 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE 2023) जून सेशन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE June 2023 Exam Application Begins: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE 2023) जून सेशन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार FMGE जून 2023 आवेदन पत्र आठ मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जमा कर सकेंगे।
एनबीईएमएस (NBEMS) हर साल जून और दिसंबर में विदेशी विश्वविद्यालयों से मेडिकल डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करता है।
FMGE June 2023 परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी
FMGE June 2023 परीक्षा अस्थायी रूप से जून 2023 में निर्धारित की गई है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। FMGE जून 2023 परीक्षा के पेपर को दो भाग A और भाग B में विभाजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 150 अंकों के 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और प्रत्येक भाग के लिए परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट की होगी।
FMGE June 2023 की आवेदन तिथियां
-
FMGE June 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रारंभ तिथि : 09 फरवरी, 2023 -
FMGE June 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि : 08 मार्च, 2023 को शाम छह बजे तक -
FMGE June 2023 एडमिट कार्ड की तारीख : जल्द ही अधिसूचित की जाएगी -
FMGE June 2023 परीक्षा तिथि : जून 2023 (अस्थायी)
FMGE June 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
-
सबसे पहले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। -
'FMGE' टैब पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं। -
सभी मूल विवरण जैसे फ़ोन नंबर, ईमेल पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण भरें। -
लॉग इन क्रेडेंशियल उत्पन्न करें और एफएमजीई ऑनलाइन आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। -
अब योग्यता परीक्षा, व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा केंद्र वरीयता का आवश्यक विवरण प्रदान करें। -
विवरण को क्रॉस-सत्यापित करें और निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
आवेदन जमा करें और सफल पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X