FMGE 2023: विदेश से की है मेडिकल पढ़ाई तो जल्दी करें अप्लाई, एफएमजीई आवेदन प्रक्रिया 20 जून को होगी बंद
FMGE 2023 Application window Last Date: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा यानी एफएमजीई (FMGE) जून सत्र के लिए आवेदन विंडो मंगलवार, 20 जून, 2023 को बंद होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE 2023 Application window Last Date: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा यानी एफएमजीई (FMGE) जून सत्र के लिए आवेदन विंडो मंगलवार, 20 जून, 2023 को बंद होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर रात 11:55 बजे से पहले आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई, 2023 को शुरू हुई थी।
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। FMGE 2023 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र में विवरण भरना, सही आकार और प्रारूप में चित्र अपलोड करना, परीक्षा केंद्र चुनना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने जैसे चरण शामिल हैं।
FMGE 2023 Registration: पंजीकरण करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉग ऑन करें और 'FMGE' चुनें। -
यहां लिंक अनुभागों के तहत, "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। -
नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जैसे विवरण दर्ज करें। -
लॉग इन आईडी और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। -
उपरोक्त क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और योग्यता विवरण भरें। -
अब पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और "आवेदन जमा करें" को चुनें। -
अपने लिए परीक्षा केंद्र विवरण का चयन करें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
FMGE 2023 अगले साल से होगा नेशनल एग्जिट टेस्ट
FMGE या विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा एक लाइसेंसिंग परीक्षा है जो उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने भारत के बाहर के संस्थानों से अपनी प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा पूरी की है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) साल में दो बार कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा आयोजित करता है। FMGE 2023 जून सत्र आखिरी परीक्षा हो सकती है क्योंकि अगले साल से इसे नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) से बदल दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X