फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Famous places to visit in kota rajasthan specialities in kota education capital

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं पर्यटन के लिए भी मशहूर है कोटा, ये जगहें करेंगी आकर्षित

Thu, 23 Jan 2020 08:30 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Famous places to visit in kota rajasthan specialities in kota education capital

कोटा का नाम लेते ही आपके मन में सबसे पहले आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों की छवि आती होगी। लेकिन यह शहर कई और चीजों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही जगहों के बारे में जिनके लिए कोटा जाना जाता है।

विज्ञापन


कोटा शहर राजस्थान के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह राज्य की राजधानी जयपुर से करीब 240 किमी की दूरी पर है। कोटा शहर चंबल नदी के तट पर बसा हुआ है। यह राजस्थान का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है।

विज्ञापन

चंबल गार्डन

  • चंबल गार्डन, अमर निवास में चंबल नदी के तट पर स्थित है। पूरे कोटा शहर में यह पार्क एक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। गार्डन के बीच एक तालाब बनाया गया है, जिसमें कुछ मगरमच्छ भी पाले गए हैं। तालाब के ऊपर एक झूला भी बनाया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऐसा कहा जाता है कि एक समय था कि जब यहां नदी में काफी मगरमच्छ थे। लेकिन 20वीं सदी के मध्य में शिकार तेजी से किए जाने की वजह से इनकी संख्या काफी कम हो गई। अभी थोड़े ही मगरमच्छ बचे हैं, जो इस तालाब में रहते हैं।

सिटी फोर्ट पैलेस

चंबल नदी के पूर्वी तट पर 17वीं शताब्दी में यह किला बनाया गया था। यह कोटा का मुख्य आकर्षण का केंद्र था। यह किला राजस्थान के सबसे विशाल किलों में से एक है। 17वीं शताब्दी में बना हाथी स्तंभ भी किले में मौजूद है। किले का प्रवेश द्वार भी आकर्षण का केंद्र है। किले के बुर्ज, बालकनी, गुंबद, परकोटे बेहद ही आकर्षक हैं।

राव माधो सिंह संग्राहलय

यह संग्रहालय पुराने महल में स्थित है। इसे राजस्थान के सबसे बेहतरीन संग्रहालयों में माना जाता है। कोटा राज्य के प्रथम शासक राव माधो सिंह के नाम पर इस संग्रहालय का नाम रखा गया है। इस संग्राहलय में कोया की खूबसूरत पेंटिंग, मूर्तियां, तस्वीरें, हथियार और शाही वंश से संबंधित अनेक चीजें भी देखी जा सकती हैं।

जगमंदिर महल

ये महल कोटा की एक रानी द्वारा 1740 ई. में बनवाया गया था। यह महल किशोर सागर झील के बीच में बना है। झील के साफ (पारदर्शी) पानी में महल का प्रतिबिंब बेहद सुंदर लगता है। बता दें कि किशोर सागर झील बूंदी के राजकुमार धी देह ने 1346 ई. में बनवाई थी। यह झील पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed