{"_id":"612740ca8ebc3e79d977614e","slug":"fact-check-viral-paper-leak-up-subordinate-services-selection-commission-upsssc-pet-exam-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल : यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का पर्चा लीक होने का दावा! जानिए क्या है वायरल पेपर की सच्चाई?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पड़ताल : यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का पर्चा लीक होने का दावा! जानिए क्या है वायरल पेपर की सच्चाई?
Thu, 26 Aug 2021 12:54 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:54 PM IST
सार
यूपीएसएसएससी के प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर यूपीएसएसएससी पीईटी के प्रश्न - पत्र के आउट यानी लीक होने की खबरें फैलनी लगीं।
विज्ञापन
पड़ताल
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कराई जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET - Preliminary Eligibility Test) मंगलवार, 24 अगस्त, 2021 को राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई है। इस परीक्षा को लेकर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
हालांकि, इन सबके बावजूद परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर यूपीएसएसएससी पीईटी के प्रश्न - पत्र के आउट यानी लीक होने की खबरें फैलनी लगीं।
विज्ञापन
पर्चा लीक होने के इन दावों के साथ एक प्रश्न - पत्र भी साझा किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, वायरल संदेशों में साझा किए जा रहे प्रश्न - पत्र में केवल प्रश्नों की क्रम संख्या में बदलाव था। ऐसा कहा जा रहा था कि असली प्रश्न पत्र के क्वेश्चन को ऊपर - नीचे कर दिया गया हो। इसके साथ ही वायरल संदेश में पर्चा लीक होने के कारण से परीक्षा निरस्त करने की भी सूचना दी जा रही थी।
विज्ञापन
अमर उजाला को छोड़कर कई मीडिया संस्थानों ने अपने यहां इसी वायरल संदेश के आधार पर ही परीक्षा निरस्त होने की खबरें में चला दी थीं। इन संदेशों के वायरल होने के बाद पुलिस, प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया। अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा महज एक अफवाह साबित हुआ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्चा लीक होने के वायरल दावे को खारिज कर दिया।
अमर उजाला से बातचीत में यूपीएसएसएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने इन अफवाहों का खंडन किया है। सिंह ने कहा कि किसी भी तरीके का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। जो भी पेपर वायरल हो रहा है, वह गलत और फर्जी है। सोशल मीडिया में जो पर्चा वायरल हो रहा है, वह गलत है। मंगलवार को यह परीक्षा दो पारियों में हुई थी। इसमें 20,73,540 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
कमेंट
कमेंट X