पड़ताल: क्या ठंड में खुले मैदान में सो रहे थे यूपीटीईटी के उम्मीदवार? जानिए क्या है इस वायरल तस्वीर का सच
पड़ताल: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के खुले में सोने की तस्वीर वायरल हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर लीक होने की वजह से राज्य सरकार ने परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। जिसके बाद से ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सीलसीला शुरू हो गया।
वायरल तस्वीर
इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होना शुरू हो गई, जिसमें बड़ी तादाद में युवा खुले मैदान में सो रहे हैं। कुछ लोगों ने इस तस्वीर को साझा कर यह दावा किया है कि “युवाओं ने इस तरह भीषण ठंड में अपनी रात बिताई और सुबह परीक्षा केंद्र पहुंच पर पता चला की परीक्षा रद्द हो गई है। भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता।"
क्या है सच?
पड़ताल करने के बाद यह तथ्य सामने आया कि यह तस्वीर यूपीटीईटी का इंतजार कर रहे युवाओं की नहीं है, बल्कि राजस्थान के बेरोजगार युवाओं की है, जो 27 नवंबर को यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर उनसे मिलने के लिए आए थे।
आधिकारिक पुष्टि
उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक "फैक्ट चेक" हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया एक ट्वीट ने भी इसकी पुष्टि की। वायरल दावे को खारिज करते हुए, आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि यह तस्वीर यूपीटीईटी के उम्मीदवारों की नहीं है। हालांकि, ट्वीट में तस्वीर के बारे में किसी अन्य विवरण का उल्लेख नहीं किया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि तस्वीर लखनऊ की है, जहां राजस्थान के छात्र प्रियंका गांधी का विरोध कर रहे थे।
#FactCheck: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर UPTET के अभ्यर्थियों की फर्जी फोटो वायरल की जा रही है। यह फोटो UPTET अभ्यर्थियों की नहीं है।
— Info Uttar Pradesh Fact Check (@InfoUPFactCheck) November 28, 2021
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें। गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। pic.twitter.com/ma7S3iArJY
बीजेपी: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी उपरोक्त तस्वीर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
ये राजस्थान के बेरोज़गार युवा हैं जो ठंड में लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर अपनी वाजिब माँगो के लिए धरने पर हैं;उत्तर प्रदेश में धरना धरना खेलने वाले @RahulGandhi जी और @priyankagandhi जी को @ashokgehlot51 जी को निर्देशित करें।
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) November 27, 2021
@BJP4Rajasthan pic.twitter.com/XzHEo0V3pi
कांग्रेस: यूपी कांग्रेस के नेताओं ने भी इस तरह के विरोध को स्वीकार किया लेकिन इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी प्रवक्ता अनु अवस्थी ने कहा, 'क्योंकि प्रियंका जी रोजगार के मुद्दे उठा रही हैं, इसलिए हमें परेशान करने के लिए बीजेपी और आरएसएस द्वारा ये योजना बनाई जा रही है। लेकिन हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, हमने उनकी चिंता पर ध्यान दिया है।"
कमेंट
कमेंट X