फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Exams for higher and technical courses unlikely by May 31 in Maharashtra

महाराष्ट्र में 31 मई के बाद होंगी पीजी और यूजी तकनीकी कोर्स की परीक्षाएं

Wed, 29 Apr 2020 07:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Apr 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Exams for higher and technical courses unlikely by May 31 in Maharashtra
विद्यार्थी - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र में उच्च और तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा 31 मई से पहले आयोजित होने की संभावना नहीं है। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ऐसी परीक्षाएं बेहद प्रभावित हुई हैं जो कि 24 मार्च को स्थगित कर दी गई थीं। ऐसे में अब उच्च और तकनीकी शिक्षा के यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 31 मई के बाद ही आयोजित होंगी।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह बात एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुई कही। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों की कक्षाओं के प्रसारण के लिए रेडियो-दूरदर्शन से मांगा तीन घंटे का एयरटाइम
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 30-35 लाख विद्यार्थियों के इन परीक्षाओं को देने की संभावना है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। राज्य सरकार यूजीसी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि इन परीक्षाओं को लेकर कैसे आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed