फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   examination to find language and mathematics knowledge of class 3rd 6th and 9th students

NCERT: छात्रों के भाषा-गणित ज्ञान का पता लगाने के लिए परीक्षा, तीसरी-छठीं और नौंवी के विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 17 Oct 2023 05:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 05:28 AM IST
सार

एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पहली बार ब्लॉक स्तर के स्कूलों को राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे में शामिल किया है। इससे सटीक नतीजे सामने आएंगे। एनसीईआरटी की वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के तहत परख परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
examination to find language and mathematics knowledge of class 3rd 6th and 9th students
NCERT

विस्तार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की तरफ से तीसरी, छठीं और नौंवी कक्षा के छात्रों के भाषा एवं गणित ज्ञान का पता लगाने की परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा यानी परख में देशभर के 4.8 लाख से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 1,12,72,836 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पहली बार ब्लॉक स्तर के स्कूलों को राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे में शामिल किया है। इससे सटीक नतीजे सामने आएंगे। एनसीईआरटी की वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के तहत परख परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिये तीसरी और छठीं कक्षा के छात्रों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ को परखा जाना। साथ ही नौंवी कक्षा के छात्रों की परीक्षा से पता चलेगा कि वे अपनी कक्षा में कितना सीख पा रहे हैं। परीक्षा रिपोर्ट के आधार पर स्कूली शिक्षा में जरूरी बदलाव पर फोकस किया जाएगा। क्योंकि इसके माध्यम से पता चलेगा कि छात्रों में उनकी उम्र और कक्षा के आधार पर कितनी समझ विकसित हो पा रही है। इस सर्वेक्षण के दौरान उनकी कक्षा से लेकर पूर्व की कक्षाओं तक में दी गई शिक्षा के बारे में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। परख परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से मिलती-जुलती है। हालांकि उसमें विषय अधिक होते हैं।

विज्ञापन

एक से डेढ़ घंटे की परीक्षा
कक्षा तीसरी की परीक्षा एक घंटे यानी 60 मिनट की होगी। इसमें गणित और भाषा विषय में से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि कक्षा छठीं की परीक्षा 75 मिनट की होगी। इसमें गणित और भाषा विषय में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, कक्षा नौंवीं की परीक्षा में छात्रों को 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • तीसरी कक्षा में 1,38, 394 स्कूल और 36,06, 573 छात्र पंजीकृत हैं।
  • छठीं कक्षा में 1, 34, 560 स्कूल और 37, 89, 582 छात्र पंजीकृत हैं।
  • नौंवी कक्षा में 1,35,094 स्कूल और 38, 76, 681 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed