फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ETS GRE New Changes in the Educational Testing Service GRE test from September; know major details here

ETS GRE 2023: ईटीएस जीआरई टेस्ट प्रक्रिया में कर रही बड़ा बदलाव, समय भी होगा कम, सितंबर से ही होंगे प्रभावी

Fri, 02 Jun 2023 06:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

ETS GRE 2023: एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने घोषणा की कि ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (GRE) जनरल टेस्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की ओर अग्रसर है। ईटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जीआरई टेस्ट की अवधि सितंबर 2023 से घटाकर दो घंटे कर दी जाएगी।

विज्ञापन
ETS GRE New Changes in the Educational Testing Service GRE test from September; know major details here
ETS GRE (ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन) - फोटो : संवाद - फाइल फोटो

विस्तार

एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने घोषणा की कि ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (GRE) जनरल टेस्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की ओर अग्रसर है। ईटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जीआरई टेस्ट की अवधि सितंबर 2023 से घटाकर दो घंटे कर दी जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (GRE) जनरल टेस्ट में प्रश्नों की संख्या, सेक्शन और परिणामों की घोषणा में भी बदलाव को अधिसूचित किया है। जीआरई परीक्षा 2023 इस साल 22 सितंबर से होगी और इसकी पंजीकरण विंडो आधिकारिक वेबसाइट - ets.org पर पहले ही शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

 

जीआरई परीक्षा में किए गए प्रमुख परिवर्तन इस प्रकार हैं : - 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विश्लेषणात्मक लेखन अनुभाग में "विश्लेषण एक तर्क कार्य" (Analyse an Argument) को हटाया गया है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    क्वांटिटेटिव और वर्बल रीजनिंग सेक्शन (Quantitative and Verbal Reasoning) में प्रश्नों की संख्या कम की गई है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अनस्कोर्ड सेक्शन (Unscored Section) को हटाया गया है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब परीक्षा दो घंटे की होगी, पहले यह परीक्षा 3 घंटे 45 मिनट की होती थी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके अलावा, अब उम्मीदवारों को अपने जीआरई परिणाम अब आठ से 10 दिनों में मिल जाएंगे। 

 

प्रैक्टिस के लिए टूल और रिसोर्सेज उपलब्ध 

एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) के सीईओ अमित सेवक ने कहा कि आज हम जिन बदलावों की घोषणा कर रहे हैं, वे इस बात को रेखांकित करते हैं कि हम अपने कस्टमर को अपने सभी कार्यों के केंद्र में रखते हैं। चूंकि हम प्रॉडक्ट इनोवेशन को जारी रखते हैं, हम दो चीजों को संतुलित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं - परीक्षा देने वाले अनुभव में सुधार करते हुए कठोरता और वैधता बनाए रखना। उम्मीदवार संशोधित परीक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए मौजूदा आधिकारिक जीआरई परीक्षा तैयारी संसाधनों और अभ्यास परीक्षणों का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि प्रश्न का प्रकार वही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed