फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Enrolment in govt schools continued to rise post COVID, declined in pvt schools during 2021-22 says Mos Edu

UDISE+ Report: कोरोना के बाद लगातार दूसरे साल सरकारी स्कूलों में बढ़ा नामांकन, निजी स्कूलों में आई गिरावट

Mon, 12 Dec 2022 08:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 08:02 PM IST
सार

UDISE+ Report :  देश भर के सरकारी स्कूलों में कोविड-19 के प्रकोप के बाद से लगातार दूसरे वर्ष नामांकन में वृद्धि देखी जा रही है। जबकि निजी स्कूलों में गिरावट देखी गई है। यह जानकारी सोमवार को  संसद में रखी गई।

विज्ञापन
Enrolment in govt schools continued to rise post COVID, declined in pvt schools during 2021-22 says Mos Edu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

UDISE+ Report :  देश भर के सरकारी स्कूलों में कोविड-19 के प्रकोप के बाद से लगातार दूसरे वर्ष नामांकन में वृद्धि देखी जा रही है। जबकि निजी स्कूलों में गिरावट देखी गई है। यह जानकारी सोमवार को  संसद में रखी गई। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि कोरोना महामारी के बाद लगातार दूसरे साल सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है जबकि निजी स्कूलों के नामांकन में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की गई स्कूली शिक्षा के संकेतकों पर डेटा रिकॉर्ड करने के लिए यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) सिस्टम विकसित किया गया है। यूडीआईएसई+ रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 के दौरान सरकारी स्कूलों में नामांकन 13.09 करोड़ था। जो कि 2020-21 में यह बढ़कर 13.49 करोड़ और अब 2021-22 में 14.32 करोड़ हो गई।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के आंकड़ों के अनुसार, निजी स्कूलों में नामांकन वर्ष 2019-20 में यह 9.82 करोड़ था, जिससे घट कर 2020-21 में 9.51 करोड़ रह गया था और अब 2021-22 के दौरान इससे भी घट कर 8.82 करोड़ रह गया है। मंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और अन्य स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में भी गिरावट आई है। हालांकि, यह सब मामले राज्य सरकारों के अधीन आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed