फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के पांच महत्वपूर्ण तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान समय में बेहतर कम्युनिकेशन ही सफलता की कुंजी है। आपकी सफलता आपके वाक् कौशल पर निर्भर करती है। अधिकतर मल्टीनेशनल कंपनियों में अंग्रेजी भाषा में ही कार्य होता है। अपने प्रोफेशनल जीवन में सफलता के लिए अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही दुनिया से कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए अंग्रेजी भाषा को मजबूत करना आवश्यक है।
आज अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा सीखते हैं लेकिन फिर भी उन्हें बोलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अंग्रेजी भाषा में कमी अक्सर शब्दकोष, व्याकरण या किसी अन्य वजहों से हो सकती है। अपने शब्दों, व्याकरण व अन्य किसी कारण से गलत अंग्रेजी बोलने पर अक्सर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इसलिए हम लेकर आए हैं एक पर्फेक्ट इंगलिश स्पीकिंग कोर्स, जिससे आप आसान तरीकों से अपनी अंग्रेजी को बेहतर कर सकते हैं।
- अगर आपकी अंग्रेजी औसत है तो आपको आसान वीडियो कंटेट के द्वारा अंग्रेजी सुधारनी चाहिए, जैसे कि कार्टून आदि। इससे वाक्य बनाने में आपको काफी सहायता प्राप्त होती है। विडियो देखते समय कोशिश करें कि विभिन्न फ्रेज व मुहावरों पर ज्यादा ध्यान दें। आसान वीडियो के बाद अंग्रेजी फिल्में देखें व उनकी भाषा को समझने का प्रयत्न करें।
- अंग्रेजी टॉक शो देखें। खासतौर पर टेड टॉक्स व अन्य इस प्रकार के शो। रोज एक शो देखना अपनी आदत बना लें। इससे आपकी सुनने की क्षमता भी सुधरेगी। इस कोर्स में ढेरों सुनने वाले मैटेरियल उपलब्ध हैं।
- रोज 5 नए शब्दों को सीखने की आदत डालें और कोशिश करें की उन्हें विभिन्न वाक्यों में सम्मिलित करें। उन शब्दों का बोलचाल में भी इस्तेमाल करें। इन नए शब्दों को अगले दिन जरूर दोहराएं ताकि आप इन्हें भूले नहीं। इस प्रकार आपका शब्दोकोष और सुदृढ़ होता जाएगा।
- बोलने का अभ्यास करने के लिए एक सहयोगी को ढूंढें। जिसके साथ आप दैनिक रूप से अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करें। जितना ज्यादा आप बोलने का अभ्यास करेंगे उतनी ही आपकी अंग्रेजी बेहतर होगी।
- अधिक से अधिक अंग्रेजी पढ़ने का अभ्यास करें। आप अपनी रुचि के अनुसार कुछ भी पढ़ सकते हैं, खासतौर पर अंग्रेजी भाषा का अखबार आपकी अंग्रेजी सुधारने के लिए सबसे बेहतरीन है।
अच्छी अंग्रेजी आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। ढेरों ऐसी नौकरियां है जिनमें आप बेहतरीन अंग्रेजी से काफी आगे बढ़ सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं- टीचिंग, मार्केटिंग, सेल्स आदि। तो फिर इंतजार किस बात का आज ही जुड़ें Safalta.com के इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स से और बोलें फर्राटेदार अंग्रेजी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें Safalta.com।
मात्र रु. 2,999 में सीखें अंग्रेजी बोलना और बनाएं शानदार करियर। 45 दिन की लाइव क्लास में सीखें प्रोफेशनल जैसी अंग्रेजी बोलना, विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 500 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए AMAR500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा - https://bit.ly/3fYSPnJ
कमेंट
कमेंट X