{"_id":"64a6882868478c60b208cc3c","slug":"emat-2024-notification-iim-kozhikode-to-release-soon-check-details-here-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EMAT 2024: आईआईएम जारी करेगा EMAT की अधिसूचना, यहां समझें आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
EMAT 2024: आईआईएम जारी करेगा EMAT की अधिसूचना, यहां समझें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Thu, 06 Jul 2023 02:56 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:56 PM IST
सार
EMAT 2024: आईआईएम जारी करेगा EMAT की अधिसूचना, यहां समझें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
Executive Management Aptitude Test (EMAT)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
EMAT 2024 Notification: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड जल्द ही कार्यकारी प्रबंधन योग्यता परीक्षा (ईएमएटी) 2024 के लिए अधिसूचना जारी करेगा। संस्थान में प्रबंधन में दो वर्षीय कार्यकारी स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट), ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन (जीआरई) या कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) में वैध स्कोर रखने वाले उम्मीदवार ईएमएटी 2024 में शामिल हुए बिना आईआईएम कोझिकोड में प्रबंधन में ईपीजीपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
EMAT 2024 में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड
-
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 फीसदी कुल स्कोर के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना चाहिए। -
किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री के अभाव में सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएस परीक्षाओं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक पर भी विचार किया जाएगा। -
पाठ्यक्रम प्रारंभ होने की तिथि तक उम्मीदवारों के पास न्यूनतम तीन वर्ष का प्रबंधकीय/ उद्यमी/ व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
EMAT 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
-
इच्छुक उम्मीदवार IIM कोझिकोड की आधिकारिक वेबसाइट iimk.ac.in पर जाएं। -
एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) का पेज खोलें। -
ईपीजीपी प्रवेश प्रक्रिया 2024 पर क्लिक करें। -
अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करें। -
लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए मूल विवरण दर्ज करें। -
आवेदन पत्र पूरा भरना। -
अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और सहेजें।
कमेंट
कमेंट X