Education: मनचाहा कॉलेज पाने से चूक गए? तो न हो निराश, कम्युनिटी कॉलेज और डिप्लोमा कोर्स में ले एडमिशन
Education: ऐसे बहुत से छात्र हैं, जिन्हें बारहवीं पास होने के बाद मनचाहा कॉलेज नहीं मिला, तो ऐसे छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। दूरस्थ शिक्षा, कम्युनिटी कॉलेज और डिप्लोमा कोर्स के जरिये भी आप अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Education: बारहवीं पास छात्रों के लिए स्नातक कार्यक्रम में आपमें से बहुत से छात्र ऐसे होंगे, जिन्हें अपने मनपसंद कॉलेज और कोर्स में प्रवेश मिल गया होगा। इससे इतर कई छात्र ऐसे भी होंगे, जिन्होंने मनचाहा कोर्स या कॉलेज न मिलने के कारण दाखिला ही नहीं लिया होगा। हो सकता है बहुत से छात्र नीट, इंजीनियरिंग या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की ओर रुख करना चाह रहे हो।
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने इस एक वर्ष के अंतराल को केवल एक ही चीज पर खर्च न करें। बजाय इसके अच्छी तरह से योजना बनाकर, नए कौशल सीखकर, इंटर्नशिप, शार्ट टर्म या फिर सर्टिफिकेशन कोर्स आदि करके इस अंतराल को अपने लिए उपयोगी बनाएं।
दूरस्थ शिक्षा दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजुकेशन) ऐसे छात्रों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर आप अपनी जरूरत और रुचि के हिसाब से किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं। राजीव गांधी विश्वविद्यालय, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा, इग्नू, दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आदि कुछ प्रमुख और प्रसिद्ध संस्थान हैं, जहां आप दाखिला ले सकते हैं।
कम्युनिटी कॉलेज
सामुदायिक कॉलेज (कम्युनिटी कॉलेज) उच्च शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत एक संस्था है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के छात्रों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है। ऐसे संस्थान ज्ञान और कौशल आधारित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा या एसोसिएट डिग्री कोर्स प्रदान करते हैं।
ये पाठ्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइन, विज्ञान, होटल प्रबंधन, पर्यटन, सिविल निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, नर्सिंग, खुदरा प्रबंधन, फार्म प्रबंधन, ऑटोमोबाइल प्रबंधन, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, आभूषण डिजाइन आदि से संबंधित होते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय आदि कुछ ऐसे ही संस्थान हैं।
डिप्लोमा कोर्स
कई निजी संस्थान डिप्लोमा कोर्स में छात्रों को सीधे प्रवेश देते हैं। कोर्स की अवधि आमतौर पर एक से तीन वर्ष तक होती है। फैशन डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, नर्सिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, एडवरटाइजिंग, विजुअल कम्युनिकेशन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन आदि में डिप्लोमा किया जा सकता है। उम्मीदवार सीधे संस्थान में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। सीधा प्रवेश बातचीत, चर्चा और योग्यता के आधार पर होता है।
तकनीकी अनुभव
मनपसंद कॉलेज न मिल पाने की स्थिति में या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान का समय बहुमूल्य होता है। इसका उपयोग तकनीकी कौशल और अनुभव को बढ़ाने के लिए करें। इस दौरान आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये एआई, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, प्रोग्रामिंग भाषा या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सीख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X