फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education minister dharmendra pradhan said still 15 crore students are below definition of literacy

चिंताजनक : केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- आज भी 15 करोड़ बच्चे शिक्षा से वंचित, नई शिक्षा नीति से सुधरेगी स्थिति

Thu, 12 Aug 2021 04:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 12 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

न्यूनतम 15 करोड़ बच्चे अभी शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे हैं। हम ऐसे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं। - शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
Education minister dharmendra pradhan said still 15 crore students are below definition of literacy
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

आज भी करीब 15 करोड़ बच्चे और युवा देश की औपचारिक शिक्षा प्रणाली से दूर हैं और करीब 25 करोड़ आबादी साक्षरता की प्राथमिक परिभाषा में सही तरीके से फिट नहीं बैठते हैं। यह बात केंद्रीश शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन

35 करोड़ को ही मिल रही है शिक्षा, 15 करोड़ अब भी वंचित
प्रधान ने कहा कि अगर हम सरकारी, निजी और धर्मार्थ स्कूलों, आंगनवाड़ी, उच्च शिक्षा संस्थानों आदि में नामांकित 3-22 वर्ष की आयु वाले बच्चों की गिनती करें तो लगभग 35 करोड़ युवा ही मिलेंगे, जबकि देश में इस आयु के तकरीबन 50 करोड़ बच्चे हैं। इसका मतलब यह है कि न्यूनतम 15 करोड़ बच्चे अभी शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे हैं। हम ऐसे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

20 से 25 फीसदी आबादी अब भी साक्षर नहीं
शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद हुई जनगणना में पता चला है कि उस समय की 19 फीसदी आबादी साक्षर थी। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल बाद, साक्षर आबादी का आंकड़ा 80 फीसदी तक पहुंच गया हैं। इसका मतलब है कि 20 फीसदी आबादी या लगभग 25 करोड़ अभी भी साक्षर नहीं है।


 

शिक्षा नीति लक्ष्यों को प्राप्त करने का रोडमैप
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने तक यानी 25 वर्ष में कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करने का रोडमैप है। प्रधान, जो कौशल विकास मंत्री भी हैं, ने कहा कि सरकार ने पहली बार शिक्षा और कौशल विभागों को संयुक्त किया है। इस कदम ने अच्छी आजीविका के लिए एक नया दृष्टिकोण बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed