Odisha: शिक्षा मंत्री ने की ओडिशा की दूसरी वंदे भारत ट्रेन में मौजूद छात्रों से बातचीत, जानिए क्या कहा
Odisha: पीएम मोदी ने रविवार को पुरी-राउरकेला मार्ग पर ओडिशा की दूसरी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन की यात्रा के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्रेन में मौजूद छात्रों से बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Vande bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पुरी-राउरकेला मार्ग पर ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई। यह ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई । मौके पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई विधायक भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।
#WATCH | Union Education Minister Dharmendra Pradhan interacts with students on-board while travelling from Bhubaneswar to Angul in Odisha's second Vande Bharat Express, which was flagged off virtually by Prime Minister Narendra Modi today pic.twitter.com/tYQLbkuBjx
— ANI (@ANI) September 24, 2023
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस में भुवनेश्वर से अंगुल की यात्रा के दौरान छात्रों के साथ बातचीत की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "यही हमारे प्रधानमंत्री जी का काम करने का तरीका होता है, स्पीड से होता है, बड़े पैमाने पर और बड़ी महत्वाकांक्षा और नई आकांक्षा के साथ होता है।"
#WATCH | Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, "This is the way PM Modi works, with speed, on a big scale and with big ambition and new aspiration. I am so happy today, the Vande Bharat Express is going through my village…this (Vande Bharat) will connect and Odisha… pic.twitter.com/aMlE3bf3Z3
— ANI (@ANI) September 24, 2023
प्रधान ने कहा, "मैं आज बहुत खुश हूं, वंदे भारत एक्सप्रेस मेरे गांव से गुजर रही है...यह (वंदे भारत) ओडिशा को जोड़ेगी और ओडिशा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी... लोगों को परिवहन सुविधाएं प्रदान करेगी, और यह ट्रेन आम लोगों के लिए है"
कमेंट
कमेंट X