CBSE Exam 2021: शुरू होने वाली है परीक्षा, शिक्षा निदेशक ने सभी सहायकों को वापस लौटने का दिया आदेश
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 नवंबर से और कक्षा 9वीं और 11वीं की मिड टर्म परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होने के मद्देनजर #कोविड-19 ड्यूटी के लिए तैनात टीजीटी, पीजीटी और आईटी सहायकों/डीईओ की सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है।
विस्तार
अधिसूचना में आगे लिखा है कि सभी डीडीई जिला, जोनल डीडीई और एचओएस को कक्षा 9 से 12 के संबंधित शिक्षकों और सभी आईटी सहायकों / डीईओ को तुरंत वापस रिपोर्ट करने का निर्देश देना चाहिए ताकि बोर्ड परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके।
All DDEs District, Zonal DDEs and HOSs should direct the concerned teachers of classes 9 to 12 and all IT Assistants/DEOs to report back immediately so that all the conduct of Board examination may commence smoothly: Himanshu Gupta, Director (Education), Delhi
— ANI (@ANI) November 23, 2021
दिल्ली स्कूल को फिर से खोलने का फैसला अब 24 नवंबर, 2021 तक होने की उम्मीद है। इस बीच, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आवंटित परीक्षा केंद्रों को समय पर रिपोर्ट करना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है। परीक्षा के दिनों में, दिल्ली के स्कूलों को भी कोई टीकाकरण शिविर नहीं लगाने के लिए कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X