Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ED Attaches Assets Worth Rs 1.22 Crore in Karnataka KPSC Recruitment Scam

केपीएससी भर्ती घोटाला: ईडी ने 1.22 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, पूर्व चेयरमैन समेत इन लोगों पर हुई कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 1.22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्तियां निलंबित केपीएससी चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. सहुकार, पूर्व सदस्य बी.वी. गीता और आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की हैं।
 

विज्ञापन
ED Attaches Assets Worth Rs 1.22 Crore in Karnataka KPSC Recruitment Scam
ED , ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के कथित भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने शनिवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 1.22 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। ये संपत्तियां निलंबित केपीएससी चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. सहुकार, आयोग की पूर्व सदस्य बी.वी. गीता और आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की हैं। गंगवार उस समय केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई राज्य पुलिस की ओर से दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई जांच के बाद की है। ये मामले केपीएससी की ओर से 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े हैं।

विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में शिवशंकरप्पा सहुकार, बी.वी. गीता, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और कथित बिचौलिए बसवराज कन्नाले को गिरफ्तार किया गया था। ईडी के अनुसार, सहुकार के कहने पर गंगवार ने बैठने की व्यवस्था और जंबल्ड चार्ट (प्रश्नों के क्रम में बदलाव) का इस्तेमाल करके छह उम्मीदवारों को 80 सवालों के सही जवाब उपलब्ध कराए थे। इन उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर गीता ने गंगवार को दिए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

।
एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले तत्कालीन चेयरमैन सहुकार ने गंगवार को आश्वासन दिया था कि उनकी पसंद के एक उम्मीदवार को कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (KAS) परीक्षा के इंटरव्यू में अनुकूल अंक दिलाए जाएंगे।

उम्मीदवारों से लाखों रुपये लेने का आरोप

ईडी ने अपनी जांच में दावा किया कि सहुकार ने एक उम्मीदवार से 20 लाख रुपये के सौदे के बदले 10 लाख रुपये नकद वसूले थे। वहीं, गीता ने दूसरे उम्मीदवार से 40 लाख रुपये के सौदे के बदले 20 लाख रुपये नकद लिए थे। एजेंसी के मुताबिक, कथित अवैध रकम केवल नकद ही नहीं, बल्कि बैंक खातों के जरिए भी जुटाई गई थी। इसके लिए बीदर जिले के भालकी स्थित ओम लक्ष्मी सौहार्दा सहकारी संघ नियमिता बैंक और कुछ अन्य तीसरे पक्षों के खातों का इस्तेमाल किया गया। ईडी का आरोप है कि इन खातों में फर्जी बचत खाते की प्रविष्टियों के माध्यम से रकम को छिपाया गया।

IAS अधिकारी के परिवार और दोस्तों की हवाई यात्रा का खर्च भी चुकाया

जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि कथित बिचौलिए बसवराज कन्नाले ने तीसरे पक्ष के बैंक खातों के जरिए गंगवार, उनके परिवार और दोस्तों की हवाई यात्रा का 13.31 लाख रुपये का खर्च उठाया था। ईडी के अनुसार, यह खर्च भी कथित अवैध लेनदेन का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed