{"_id":"66f3828e30a7ef9b67076efb","slug":"dusu-elections-from-north-to-south-campus-walls-were-covered-with-posters-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DUSU Elections: नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस की दीवारें पोस्टरों से पटी दिखीं, कॉलेजों के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DUSU Elections: नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस की दीवारें पोस्टरों से पटी दिखीं, कॉलेजों के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात
Wed, 25 Sep 2024 08:55 AM IST
मेघा झा
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:55 AM IST
सार
DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान छात्र संगठनों को प्रचार सािमग्री, पोस्टर, बैनर व मतपत्र संख्या हटाने के दिए गए दिशा-निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार प्रचार में मुद्रित पोस्टर व बैनर का प्रयोग प्रतिबंधित है। जबकि कैंपस की दीवारों पर इस तरह के पोस्टरों की भरमार है और जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
डीयू छात्र संघ चुनाव
- फोटो : Freepik
विस्तार
DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान छात्र संगठनों को प्रचार सािमग्री, पोस्टर, बैनर व मतपत्र संख्या हटाने के दिए गए दिशा-निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। इन पोस्टरों व बैनरों को 24 घंटे के अंदर हटाना था, लेकिन छात्र संगठनों में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। डीयू के साउथ कैंपस से लेकर नॉर्थ कैंपस में लिंगदोह समिति के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को दोनों कैंपस के कॉलेजों और आने-जाने वाले रास्ते व दीवारें रंग-बिरंगे पोस्टरों से पटी दिखीं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रतिबंध के बाद भी कॉलेज में पोस्टर और बैनर की भरमार
लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार प्रचार में मुद्रित पोस्टर व बैनर का प्रयोग प्रतिबंधित है। जबकि कैंपस की दीवारों पर इस तरह के पोस्टरों की भरमार है और जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं। वहीं, डूसू चुनाव कार्यालय का दावा है कि उनके द्वारा बैनर, पोस्टर के प्रदर्शन और विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा रैलियों और प्रचार के अन्य तरीकों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की संख्या पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये लिंगदोह समिति की सिफारिशों में दी गई सीमाओं के भीतर ही होने चाहिए। लेकिन, धरातल पर ऐसा कुछ होता नजर नहीं आया। कॉलेजों के बाहर व अंदर जगह-जगह पोस्टर व पैंफ्लेट के ढेर लगे हुए हैं। साउथ कैंपस के आरएलए कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र राजन ने कहा कि चुनाव प्रचार नियम के दायरे में किया जाए तो बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
कमेंट
कमेंट X