{"_id":"6382f91fa270627b980cd30c","slug":"du-will-release-vacant-seat-list-for-second-round-of-spot-admissions-for-ug-admission-november-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU UG Admission 2022: डीयू कल जारी करेगा स्पॉट राउंड के दूसरे दौर की खाली सीटों की सूची, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Admission 2022: डीयू कल जारी करेगा स्पॉट राउंड के दूसरे दौर की खाली सीटों की सूची, ऐसे कर सकेंगे चेक
Sun, 27 Nov 2022 11:17 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:17 AM IST
सार
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय 28 नवंबर को स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए दूसरे दौर के स्पॉट प्रवेश की खाली सीटों की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
DU seat allocation
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय 28 नवंबर को स्नातक कार्यक्रमों के लिए स्पॉट एडमिशन के दूसरे दौर के लिए खाली सीटों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट-admission.uod.ac के माध्यम से स्पॉट राउंड 2 प्रवेश के लिए डीयू स्नातक प्रवेश के लिए खाली सीटों की सूची देख सकते हैं। डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय 28 नवंबर को शाम पांच बजे स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा करेगा। डीयू स्पॉट एडमिशन 2022 राउंड 1 में 8,680 छात्रों को सीट आवंटित की गई थी। इस राउंड में आवंटित सीट वाले छात्र दूसरे दौर में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
दो दिसंबर को राउंड 2 आवंटन सूची की घोषणा
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट एडमिशन 2 का विकल्प चुना है, वे डीयू यूजी प्रवेश 2022 स्पॉट राउंड 2 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड 1 में सीटें आवंटित की गई हैं, उनके प्रवेश 28 नवंबर को शाम 4 बजे ऑटो-लॉक हो जाएंगे। ऐसे उम्मीदवारों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार 29 नवंबर (सुबह 10 बजे) और 30 नवंबर (शाम 4:59 बजे) के बीच स्पॉट राउंड 2 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय दो दिसंबर (शाम पांच बजे) डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2 आवंटन सूची घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X