{"_id":"619e48157c1037757d2d32df","slug":"du-ug-admissions-delhi-university-may-release-second-cutoff-list-for-the-admissions-in-ug-courses-application-for-admissions-will-starts-on-november-25-know-how-to-download-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU UG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आज जारी की जा सकती है दूसरी विशेष कट ऑफ सूची, ऐसे देख सकेंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आज जारी की जा सकती है दूसरी विशेष कट ऑफ सूची, ऐसे देख सकेंगे
Wed, 24 Nov 2021 07:44 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:44 PM IST
सार
DU UG Admissions: प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरी विशेष कट ऑफ सूची के तहत 25 और 26 नवंबर 2021 को आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
DU UG Admissions
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आज बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। इस कट ऑफ सूची के माध्यम से कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरा जाएगा। स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह कट ऑफ सूची आखिरी मानी जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा इस कट ऑफ सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय में प्रवेश की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाकर इस कट ऑफ सूची को देख पाएंगे और इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।
प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरी विशेष कट ऑफ सूची के तहत 25 और 26 नवंबर 2021 को आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को 27 नवंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
जो भी उम्मीदवार इस कट ऑफ सूची के आधार पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं वह सूची के जारी होने के बाद जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अब तक विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए या अपना एडमिशन कैंसिल करा लिया या फिर इससे पहले जारी हुए कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया में में भाग नहीं ले पाएं, वह इस विशेष कटऑफ सूची के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इससे पहले भी दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 13 नवंबर को विशेष कट ऑफ सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विशेष कट ऑफ सूची को कैसे डाउनलोड करेंगे?
विशेष कट ऑफ सूची के जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के विशेष कट ऑफ सूची को डाउनलोड कर सकेंगे।
1. उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर आने के बाद स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दिए गए एडमिशन 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर पाठ्यक्रमों के अनुसार कट ऑफ सूची आ जाएगी।
5. कट ऑफ सूची को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
जिन उम्मीदवारों ने इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए पहले की कट ऑफ सूची या विशेष कट ऑफ सूची के तहत किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है, वह इस विशेष कट ऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने का मौका नहीं मिलेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत अब तक 74,667 छात्रों ने एडमिशन ले लिया है। कॉलेजों द्वारा योग्यता और पाठ्यक्रमों में सीट की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर बड़े कॉलेजों की सीटें भर चुकी हैं। कुछ ही कॉलेज ऐसे हैं जो इस विशेष कटऑफ सूची में भाग लेंगे।

कमेंट
कमेंट X