DU UG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पॉट राउंड-1 रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, 28 अगस्त को आएंगे नतीजे
DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2025 के लिए स्पॉट राउंड-1 रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त और अलॉटमेंट रिजल्ट 28 अगस्त को घोषित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University Spot Round 1: दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (UG Courses) में दाखिला पाने के इच्छुक छात्र स्पॉट राउंड 1 के लिए पंजीकरण करवा सकते है। प्रक्रिया कल यानी 25 अगस्त से शुरू होगी, जो कि 27 अगस्त 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि स्पॉट राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 28 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत 25 अगस्त शाम 5 बजे विश्वविद्यालय अपनी वेबसाइट पर खाली सीटों की सूची भी जारी करेगा।
30 अगस्त तक करनी होगी फीस जमा
इस राउंड में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने पहले DU CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है लेकिन अभी तक दाखिला नहीं लिया है। खास बात यह है कि स्पॉट राउंड में अपग्रेड या विदड्रॉल का विकल्प नहीं होगा। छात्रों को जो सीट अलॉट होगी, वही अंतिम मानी जाएगी।
अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को 29 अगस्त तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी, वहीं एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 तय की गई है।
सीटों की स्थिति और अब तक का अपडेट
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 71,624 सीटें यूजी एडमिशन के लिए ऑफर की जा रही हैं। इसमें 79 यूजी प्रोग्राम और 186 बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जो विश्वविद्यालय के 60 कॉलेजों और डिपार्टमेंट्स में उपलब्ध हैं।
हाल ही में हुए अपग्रेडेशन राउंड में कुल 68,116 छात्रों को सीटें अलॉट हुईं। इनमें से 17,595 छात्रों ने अपग्रेडेशन के लिए आवेदन किया, जिनमें से 7,685 को अपने पसंदीदा कोर्स या कॉलेज में अपग्रेड मिला। वहीं, 46,257 उम्मीदवारों ने अपनी सीट फ्रीज कर दी। इसके अलावा, 2,808 सीटें परफॉरमेंस-बेस्ड और सुपरन्यूमेरेरी कैटेगरी के तहत अलॉट की गई हैं।
कमेंट
कमेंट X