फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2025: 87335 Seats Allotted in CSAS Round 2, 27314 Students Get Seat Upgrade; Read here

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस राउंड-2 में 87335 सीटें हुई अलॉट, 27314 को मिला सीट अपग्रेड

Mon, 28 Jul 2025 08:24 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

DU Second Round Seat Allocation: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश 2025 के लिए सीएसएएस राउंड 2 की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस चरण में कुल 87,335 सीटें आवंटित की गई हैं। छात्र 30 जुलाई तक अपनी सीट की पुष्टि कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU UG Admission 2025: 87335 Seats Allotted in CSAS Round 2, 27314 Students Get Seat Upgrade; Read here
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU CSAS Round 2 Allotment: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज सीएसएएस (UG) 2025 के दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस राउंड में कुल 87,335 सीटों का आवंटन किया गया है। इसमें 24,843 नए छात्रों को पहली बार सीट दी गई, जबकि 27,314 छात्रों की सीटें उनके उच्चतर प्राथमिकताओं के अनुसार अपग्रेड की गई हैं।
विज्ञापन

43,000+ छात्रों ने मांगा था अपग्रेड

पहले राउंड के बाद 43,741 छात्रों ने अपनी सीटों के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना था। इनमें से 17,922 छात्रों ने अपनी पहले से आवंटित सीटों को फ्रीज करने का फैसला किया। डीयू की दूसरी सूची न केवल नए आवेदकों को मौका देती है, बल्कि पहले राउंड के बाद खाली हुई सीटों को भी दोबारा आवंटित करती है।
विज्ञापन


यूजी में दाखिले के लिए डीयू ने जारी की दूसरी आवंटन सूची, चेक करें आपका नंबर आया या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट कन्फर्म करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई

जिन छात्रों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें 30 जुलाई 2025 तक अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। उम्मीदवार ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस राउंड के बाद खुलेगा मिड एंट्री का विकल्प

दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक बार फिर खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। उसके बाद छात्रों को अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मिड एंट्री भी खुल जाएगी। जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला वह मिड एंट्री करके सिस्टम में आएंगे और उन्हें खाली सीटों के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। डीयू खाली सीटों की जानकारी, मिड एंट्री, तीसरे राउंड, दाखिले संबंधी जानकारी की जल्द ही घोषणा करेगा। डीयू प्रशासन की सलाह है कि छात्र नियमित अपडेट के लिए दाखिला पोर्टल को देखते रहें।

DU UG CSAS Allotment List 2025: ऐसे देखें आवंटन सूची

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कट ऑफ सूची और अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
  • सूची की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed