DU UG Admission 2025: यूजी में दाखिले के लिए डीयू ने जारी की दूसरी आवंटन सूची, चेक करें आपका नंबर आया या नहीं
DU UG CSAS Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने संयुक्त सीट आवंटन प्रणाली के माध्मय से यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्मीदवारों को अपने सीयूईटी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से CSAS (UG)-2025 डैशबोर्ड में लॉग इन करके जानकारी प्राप्त करनी होगी।
30 जुलाई तक सीट स्वीकार करना अनिवार्य
दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 30 जुलाई तक सीट एक्सेप्ट करनी होगी। यदि किसी उम्मीदवार को एक से अधिक सीट मिली है, तो उसे किसी एक सीट को स्वीकार कर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।- न्यूनतम योग्यता की पूर्ति
- प्रोग्राम-स्पेसिफिक क्राइटेरिया
- CUET(UG) विषय मैपिंग (केवल कक्षा 12 में पास किए गए विषय मान्य होंगे)
- दस्तावेजों की प्रमाणिकता
DU UG Admission Schedule: नोट करें आगे का कार्यक्रम
उम्मीदवार 30 जुलाई, 2025 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2025 तक है।
| सीट आवंटन | 28 जुलाई 2025 |
| सीट स्वीकार करना | 30 जुलाई शाम 4:59 बजे तक |
| कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन | 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 1 अगस्त 2025 |
शीर्ष कॉलेजों में प्रमुख कोर्स में सीटें खाली
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 24 जुलाई 2025 को स्नातक प्रवेश (UG Admission) के दूसरे दौर के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी थी। यह सूची कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार अपनी अगली पसंद के अनुसार विकल्प अपडेट कर सकते हैं। इस सूची के अनुसार, डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों जैसे हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस और किरोड़ीमल कॉलेज ने अपने शीर्ष कार्यक्रमों में रिक्तियों की सूचना दी है।
तीसरे राउंड की तैयारी
यदि इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय की ओर से अन्य राउंड की घोषणा की जाएगी। पहले राउंड के लिए डीयू ने 93 हजार से अधिक सीट आवंटित की थी जिसमे से 80,182 ने सीट को स्वीकार किया था। अगर किसी वजह से सीट रिजेक्ट, कैंसिल या विड्रॉ होती है, तो विश्वविद्यालय तीसरे राउंड की सीट एलोकेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों ने “Upgrade” विकल्प चुना है, उन्हें अगले राउंड्स में सीट मिलने की संभावना होगी, बशर्ते सीट उपलब्ध हो।
DU UG CSAS Allotment List 2025: ऐसे देखें आवंटन सूची
जिन भी उम्मीदवारों ने यूजी में दाखिले के लिए डीयू में आवेदन किया था और अपने पसंद जमा की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और कट ऑफ सूची और अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
- सूची की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X