फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2020 exam dates to be announced this week

UGC NET Exam 2020: जानिए कब होगी नेट की परीक्षा? शिक्षा मंत्री निशंक ने दी ये  जानकारी

Thu, 14 May 2020 09:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 May 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
UGC NET 2020 exam dates to be announced this week
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

UGC NET Exam 2020 : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि नेट की परीक्षा की तारीख की घोषणा इसी हफ्ते की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ वेबिनार के दौरान यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने वेबिनार में देश के अलग-अलग हिस्सों से स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान यूजीसी नेट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वो कुछ दिनों में यूजीसी के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इस बैठक में यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख की घोषणा पर फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा- 50 दिन में पूरी होगा सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई रखी गई है। लॉकडाउन की वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नेट की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है वो 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं।  नेट की परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी कराती है। बता दें कि यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नेट में सफलता हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है।


क्या है नेट की आधिकारिक वेबसाइट?
ugcnet.nta.nic.in 

ऐसे करें UGC NET 2020 के लिए आवेदन
-सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
- यहां आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी उसे भरें और सबमिट करें।
- सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें। यह नंबर मेल और एसएमएस के जरिए आप पर पहुंच जाएगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको फोटो व स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करते ही आपका एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed