फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Du Third merit list will release tomorrow at admission.uod.ac.in list of top du colleges with vacant seats

DU 3rd Merit List: डीयू की तीसरी मेरिट सूची कल होगी जारी, देखें रिक्त सीटों वाले टॉप डीयू कॉलेजों की सूची

Mon, 21 Aug 2023 03:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

DU Third Merit List: दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट सूची कल, यानी 22 अगस्त, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस बीच रिक्त सीटों वाले शीर्ष डीयू कॉलेजों की सूची देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Du Third merit list will release tomorrow at admission.uod.ac.in list of top du colleges with vacant seats
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

DU Third Merit List: स्नातक में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय कल, यानी 22 अगस्त को तीसरी आवांटन सूची जारी करने वाला है। कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय तीसरे राउंड की आवांटन सूची कल शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट - admission.uod.ac.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार तब तक रिक्त सीटों वाले टॉप डीयू कॉलेजों की सूची नीचे देख सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि किन अच्छे कॉलेजों में सीटें खाली हैं।

विज्ञापन

मिड-एंट्री वालो के लिए ध्यान देने योग्य बात

विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त, 2023 को राउंड 3 के लिए खाली सीटों के बारे में बताया। जिन उम्मीदवारों ने CSAS फेज 3 में पंजीकरण कराया है, उनपर सीएसएएस यूजी 2023 के तीसरे दौर में सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त, 2023 से 21 अगस्त, 2023 तक मिड-एंट्री एडमिशन के लिए पंजीकरण खोले थे। जिन छात्रों ने मिड-एंट्री के द्वारा आवेदन किया था, उन पर राउंड 3 में विचार किया जाएगा और उन्हे मिड-एंट्री के माध्यम से आवंटित सीट को अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों में खाली पड़ी हैं सीटें

अभी कई टॉप कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे कॉलेजों की लिस्ट यहां दी गई है। उम्मीदवार देख सकते हैं कि उनके पसंदीदा कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं। कॉलेजों की पूरी सूची अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

  • दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
  • गार्गी कॉलेज
  • इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान
  • श्याम लाल कॉलेज
  • दयाल सिंह कॉलेज
  • महिलाओं के लिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज
  • कालिंदी कॉलेज
  • किरोड़ीमल कॉलेज
  • आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय
विज्ञापन

24 अगस्त तक स्वीकार करनी होंगी सीटें

डीयू यूजी की कक्षाएं 16 अगस्त, 2023 से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार, तीसरी आवंटन सूची कल, 22 अगस्त, 2023 को निकलेगी और एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 22 अगस्त, 2023 से 24 अगस्त, 2023 शाम 4.59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेजों को 22 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफाई और अप्रूव करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed