फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL results 2025 Out at sol.du.ac.in for odd semester exams

DU SOL Results: डीयू एसओएल विषम सेमेस्टर के नतीजे घोषित, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 24 Apr 2025 12:53 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

DU SOL Results 2025 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने विषम सेमेस्टर परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
DU SOL results 2025 Out at sol.du.ac.in for odd semester exams
DU SOL Results 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

DU SOL Results 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग ने विषम सेमेस्टर के लिए डीयू एसओएल परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने ओपन स्कूल के अंतर्गत पढ़ाई की है, वे अब अपना डीयू एसओएल परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट (sol.du.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें और रिजल्ट सेक्शन में जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी, जिसमें कॉलेज का नाम, परीक्षा सत्र, परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं। ये जानकारी दर्ज करने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने बीए, बीकॉम, एलएलबी, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए विषम सेमेस्टर परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

डीयू एसओएल 5वें सेमेस्टर समेत अन्य विषम सेमेस्टर के परिणाम देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "UG Result" या "PG Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने संबंधित कार्यक्रम (कोर्स) का चयन करें और 'परिणाम लिंक' पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से अपना कॉलेज का नाम और परीक्षा सत्र चुनें।
  • अब अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्मतिथि और दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed