फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL PG Admission 2025: Admission to Be Based on CUET Score and Merit, Registration Starts from June 16

DU SOL PG Admission 2025: अब सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर होगा दाखिला, 16 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 11 Jun 2025 01:18 PM IST
शिवम गर्ग रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 11 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

DU SOL PG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी में दाखिले सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर होंगे। रजिस्ट्रेशन 16 जून से शुरू होगा और 10 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
DU SOL PG Admission 2025: Admission to Be Based on CUET Score and Merit, Registration Starts from June 16
DU SOL Admission 2025 - फोटो : Delhi University Open School

विस्तार

DU SOL PG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में दाखिले सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर होंगे। प्राथमिकता सीपूईटी स्कोर को दी जाएगी और उसके बाद सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। 

विज्ञापन


यह तभी होगा जब किसी उम्मीदवार ने सीयूईटी नहीं दिया होगा। तब सीटों को मेरिट से भरा जाएगा। एसओएल ने इस चार भी बीते साल वाली व्यवस्था को ही रखने का फैसला किया है। एसओएल पहले इस साल दाखिले केवल मेरिट के आधार पर करने की तैयारी कर रहा था। इस पर सहमति नहीं बन पाने के कारण बीते साल वाली व्यवस्था से हो दाखिले का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

16 जून से शुरू होगा पंजीकरण, 10 जुलाई तक मौका

एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार प्रयास था कि दाखिले केवल मेरिट से करें, लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। ऐसे में जिस तरह से बीते साल सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर दाखिले किए थे, वैसे ही करेंगे। इसके लिए 16 जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसओएल से पीजी करने के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं। यदि अचानक से व्यवस्था में बदलाव किया जाता तो उम्मीदवारों में असमंजस बन सकता था। ऐसे में पुरानी व्यवस्था को ही बहाल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कोर्स में केवल मेरिट से होगा दाखिला?

एमचीए, बीलिब, एमलिब में दाखिले केवल मेरिट से होंगे। इसके लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया को 16 जून से ही शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले मेरिट से किए गए थे। जबकि उससे पहले डीयू की ओर से आयोजित होने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से हुए थे। बीते साल ही एसओएल ने पीजी में दाखिले सीयूईटी स्कोर से करने शुरू किए हैं।

 एसओएल में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम 

एसओएल में पांच स्नातकोत्तर प्रोग्राम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ आट्र्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिस्ट्री), मास्टर ऑफ आर्ट्स (पालिटिक्ल साइंस), मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) की पढ़ाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed