DU SOL Admit Card OUT: यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड
DU SOL Admit Card: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने दिसंबर-जनवरी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूजी और पीजी छात्रों अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU SOL Admit Card 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिसंबर-जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डीयू एसओएल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूजी और पीजी के दूसरे, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्र अब एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
डीयू एसओएल के छात्रों को अपने प्रवेश पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रिंटेड कॉपी मेल या कूरियर से नहीं भेजेगा। छात्र ध्यान दें, कि वे डिजिटल और प्रिंट दोनों संस्करण अपने पास सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के विवरण में परीक्षा रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, महत्वपूर्ण दिशानिर्देश, तथा उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर शामिल होते हैं।
छात्र ध्यान दें, कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से साथ ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा और आप परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और यदि कोई गलती मिले तो समय रहते सुधार करवा लें।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर DU SOL Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण (यूजर आईडी/पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जानकारी चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- डिजिटल के साथ-साथ एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X