फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admissions 2021 last date to apply for school of open learning in delhi university is 15 december 2021, check details here 

DU SOL Admissions 2021 : स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में आवेदन करने के लिए 15 दिसंबर है आखिरी तारीख, 65 हजार प्रवेश पूरे

Tue, 30 Nov 2021 05:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 05:48 PM IST
सार

DU SOL Admissions 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) 2021 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसओएल में पढ़ाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 है।

विज्ञापन
DU SOL Admissions 2021 last date to apply for school of open learning in delhi university is 15 december 2021, check details here 
DU SOL Admissions 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) 2021 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 65 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन करते हुए पंजीकरण करा लिया है। छात्र एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर दाखिले से संबंधित तमाम जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


एसओएल में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन माध्यम से छात्र आवेदन शुल्क जमा कराकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। एसओएल के बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए इंग्लिश ऑनर्स , बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


बीकॉम ऑनर्स में टॉपरों ने लिया प्रवेश
पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार, 12वीं कक्षा में 90 से 100 फीसद के बीच अंकों को प्राप्त करने वाले 2500 छात्रों ने एसओएल में आवेदन किया है। इनमें से 429 वह छात्र हैं, जिन्होंने 12वीं में 95 से 100 फीसद अंक हासिल किए हैं। उन सभी ने बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू एसओएल प्रवेश 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

1. डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
2. अपनी जानकारियों को ऑनलाइन भरें और फिर दर्ज करें।
3. जब अपनी जानकारियों को अच्छी तरह से भर लें, तब परीक्षा शुल्क को जमा कराएं।
4. इसके बाद जमा के बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
5. अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट निकाल लें।

एसओएल ने स्नातक ओबीई परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए
एसओएल ने वार्षिक परीक्षा जून 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, दूसरे व चौथे सेमेस्टर के साथ अंतिम वर्ष के छात्र जून 2021 में हुई वार्षिक परीक्षा के नतीजों को एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in में जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा को ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) के माध्यम से आयोजित किया गया था। बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स , बीए प्रोग्राम पाठ्यक्रम के छात्र अपनी मार्कशीट को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed