DU Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में निकलीं भर्तियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Delhi University Recruitment : इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं योग्य 23 अप्रैल 2022 तक अपना आवेदन ऑनलाइन से जमा कर सकेंगे। आवेदन के दौरान सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, वहीं एससी,एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 23 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार डीयू गार्गी कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
DU Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट - उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ तीन वर्ष का अनुभव, साथ ही अंग्रेजी भाषा पर मजबूत, अनुवाद में कुशलता और कंप्यूटर पर कामकाज में अच्छी समझ होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
लैब असिस्टेंट (बॉटनी/ केमिस्ट्री) - इस पद के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास 10+2 में विज्ञान संकाय के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन हेतु अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
लैब अटेंडेंट - इस पद के लिए उम्मीदवार को विज्ञान संकाय के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 निर्धारित की गई है।
जूनियर असिस्टेंट - विज्ञान संकाय के साथ 10+2 उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की स्पीड होनी अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
लाइब्रेरी अटेंडेंट - 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और लाइब्रेरी साइंस/ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस में सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
DU Recruitment: आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा कर सकेंगे। आवेदन के दौरान सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
DU Recruitment 2022: भर्ती विवरण
- लैब अटेंडेंट - 15 पद
- लाइब्रेरी अटेंडेंट - 03 पद
- जूनियर असिस्टेंट - 02 पद
- लैब असिस्टेंट (बॉटनी/ केमिस्ट्री) - 02 पद
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट- 01 पद
कमेंट
कमेंट X