फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission Delhi University Entrance Exam Second Merit List 2021 to be Released Today on du.ac.in

DU PG Merit list 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय आज जारी करेगा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची, जानिए कैसे चेक कर सकेंगे

Fri, 26 Nov 2021 03:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 03:57 PM IST
सार

DU PG Merit List 2021: जो भी उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in  पर जाकर मेरिट सूची को देख सकेंगे। 
 

विज्ञापन
DU PG Admission Delhi University Entrance Exam Second Merit List 2021 to be Released Today on du.ac.in
DU PG Merit list - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न कॉलेजो में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची आज जारी की जाएगी। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो भी उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in  पर जाकर मेरिट सूची को देख सकेंगे। मेरिट सूची शाम पांच बजे तक जारी की जा सकती है। 

विज्ञापन


छात्रों के पास 1 दिसंबर 2021 तक अपना प्रवेश कंफर्म करवाने का मौका होगा। इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 17 नवंबर को स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार इस बार विश्वविद्यालय द्वारा केवल 3 मेरिट सूची  जारी की जा रही है। जबकि पिछले साल 8 मेरिट सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से तीसरी और आखिरी मेरिट सूची 3 दिसंबर 2021 को जारी का जाएगी। कॉलेजों के द्वारा 4 दिसंबर 2021 को सुबह 10 बजे से लेकर 6 दिसंबर 2021 को शाम पांच बजे तक दाखिले की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। छात्रों को 7 दिसंबर तक अपना प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची का निर्धारण उम्मीदवारों के सीजीपीए स्कोर के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट सूची में होगा, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से अपने सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। इसलिए उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें। इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा को पास किया है, वह ही इस दाखिले की प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य हैं। 


डीयू स्नातकोत्तर मेरिट लिस्ट 2021 को कैसे देख सकेंगे?

छात्र मेरिट सूची जारी होने के बाद नीचे दिए गए कुछ आसान से निर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को देख सकते हैं।

1. छात्र सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे DU Admission 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेडज खुल जाएगा।
4. इस पेज दूसरी मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें। 

अनुमान के मुताबिक इस बार 1.8 लाख छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों के अंतर्गत कक्षाओं का संचालन 1 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। अकादमिक कैलेंडर के अनुसार स्नातकोत्तर के पहले सत्र की परीक्षा 30 मार्च 2022, वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का 16 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed