{"_id":"61aa06ade05fee6fcf3c6177","slug":"du-pg-admission-2021-release-of-third-merit-list-for-admission-in-delhi-university-pg-courses-extended-third-merit-list-will-release-in-7-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU PG Admission 2021 : स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट मेरिट सूची अब 7 दिसंबर 2021 को जारी होगी, जानिए आवेदन की प्रक्रिया ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU PG Admission 2021 : स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट मेरिट सूची अब 7 दिसंबर 2021 को जारी होगी, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
Fri, 03 Dec 2021 05:29 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:29 PM IST
सार
DU PG Admission 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय में 2021-22 सत्र के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट मेरिट सूची 7 दिसंबर 2021 को होगी। इससे संबंधित अधिसूचना पढ़ने के लिए वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
विज्ञापन
DU PG Admission 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची को 7 दिसंबर 2021 को जारी किया जाएगा। इससे पहले तीसरी मेरिट सूची आज जारी की जानी थी। तीसरी मेरिट मेरिट सूची के आधार पर दाखिले के इच्छुक छात्रों को आवेदन के लिए 8 से 9 दिसंबर 2021 का समय मिलेगा। छात्र 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 9 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक के स्नातकोत्तर में मेरिट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
दूसरी कटऑफ सूची के तहत प्रवेश की तारीख बढ़ी
वहीं, डीयू प्रशासन ने पीजी की दूसरी मेरिट सूची के तहत दाखिले की अवधि को 4 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया है। पीजी की दूसरी मेरिट मेरिट सूची के तहत चयनित व दूसरी जगह मेरिट लेने वाले छात्रों को 4 दिसंबर तक शाम 5 बजे तक शुल्क जमा करने का समय दिया गया है। छात्र पीजी पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट मेरिट सूची के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। डीयू के सभी विभागों व कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले परास्नातक पाठ्यक्रमों में मेरिट की प्रक्रिया अभी भी जारी है।
विज्ञापन
डीयू में दाखिले के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://admission.uod.ac.in/ पर लगातार अपडेट्स के लिए नजर बनाए रखें। उम्मीदवार pgadmission.uod.ac.in/index.php/site/login के डायरेक्ट लिंक पर जाकर दूसरी मेरिट मेरिट सूची के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को admission.uod.ac.in/userfiles/downloads/02122021_Revised-PG-schedule1.pdf के डायरेक्ट लिंक पर मिलेगी संशोधित अधिसूचना से जुड़ी तिथियों की जानकारी मिलेगी।
https://
पीजी पाठ्यक्रमों की तीसरी मेरिट सूची की महत्वपूर्ण तारीखें
1. तीसरी मेरिट सूची वेबसाइट में कब प्रदर्शित होगी- 7 दिसंबर 2021
2. छात्र कब से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं- 8 दिसंबर 2021 को सुबह 10 बजे से 9 दिसंबर 2021 की रात 11.59 बजे तक।
3. कॉलेजों एवं विभागों द्वारा छात्रों की तीसरी मेरिट मेरिट सूची को सत्यापित व स्वीकृत करने की अवधि- 8 दिसंबर 2021 को सुबह 10 बजे से 10 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक
4. तीसरी मेरिट सूची के लिए शुल्क जमा कराने की तिथि- 11 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे तक
एनसीवेब की चौथी कटऑफ के आधार पर 4 दिसंबर की रात्रि तक मेरिट का मौका
डीयू के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने 1 दिसंबर 2021 को चौथी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इसमें छात्राओं के पास 4 दिसंबर 2021 को रात 11.59 बजे तक आवेदन करने का अवसर है। एनसीवेब में बीए प्रोग्राम व बीकॉम जैसे पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। इनमें सिर्फ छात्राओं के ही मेरिट होते हैं। हर शनिवार-रविवार को डीयू के विभिन्न केंद्रों में इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। कोरोना महामारी के कारण अभी फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं शिक्षकों द्वारा संचालित की जा रही हैं।
प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार admission.uod.ac.in/?UG-Admission/NCWEB के डायरेक्ट लिंक पर जाकर डीयू के एनसीवेब में दाखिले से जुड़ी सूचना मिल जाएगी।
कमेंट
कमेंट X