फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU NCWEB Admission 2025: Mop-up Admissions Open for BA & BCom with 2,800 Seats Still Vacant; Details here

DU NCWEB Admission 2025: डीयू एनसीवेब में बीए और बीकॉम के मॉपअप दाखिले शुरू; 2800 सीटें अभी भी खाली

Wed, 24 Sep 2025 09:59 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Sep 2025 09:59 AM IST
सार

NCWEB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की 2800 खाली सीटों को भरने के लिए मॉपअप दाखिले शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र 27 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU NCWEB Admission 2025: Mop-up Admissions Open for BA & BCom with 2,800 Seats Still Vacant; Details here
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU NCWEB Admission 2025: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की खाली सीटों को भरने को लेकर दोबारा से कवायद शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बुधवार से https://ncwebadmission.uod.ac.in/ लिंक पर जाकर 27 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।  

विज्ञापन

करीब 2800 सीट खाली

एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने कहा बीए और बीकॉम प्रोग्राम में करीब 2800 सीट खाली पड़ी हैं। इसमें एक हजार के आसपास बीए प्रोग्राम में सीटें खाली हैं। इसमें ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीट शामिल हैं। जबकि बीकॉम में सभी श्रेणियों में दाखिले के लिए सीट उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक दाखिला के लिए पंजीकरण नहीं किया था वह उम्मीदवार भी दाखिला के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह खाली सीटों को भरने का  एक तरह से मॉपअप राउंड है।
विज्ञापन

26 कॉलेज केंद्रों पर होती है पढ़ाई

एनसीवेब के 26 केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती हैं। इसमें मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज जैसे नामचीन कॉलेज भी शामिल हैं। इस बार एनसीवेब को बीए और बीकॉम प्रोग्राम की 15200 सीट के लिए लगभग साढ़े 17 हजार आवेदन मिले थे। स्पेशल ड्राइव के बाद भी एनसीवेब के कुछ केंद्रों में अलग-अलग श्रेणी की सीट खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीयू के यूजी के विभिन्न कार्यक्रमों में ऑन द स्पॉट मॉपअप दाखिला राउंड के लिए मंगलवार से दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो गई। अलग-अलग प्रोग्राम की विभिन्न श्रेणियों की 9194 सीटों को भरा जाना है। इसके लिए 12210 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। इसमें दाखिला के समय उम्मीदवार का अनिवार्य तौर पर उपस्थित होना जरूरी है। मॉपअप राउंड-1 में सीटों के खाली रहने पर दाखिला का यह मौका फिर से दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed