फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Law Admission 2025: First Cut-Off List Released for BA LLB and BBA LLB, Check Category-Wise Scores

DU Law Admission 2025: डीयू ने लॉ कोर्स के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट की जारी, देखें श्रेणीवार सभी वर्गों के अंक

Thu, 17 Jul 2025 09:33 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Jul 2025 09:33 AM IST
सार

DU Law First Merit List 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स के लिए पहली क्लैट कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार CSAS UG पोर्टल पर जाकर श्रेणीवार कट-ऑफ स्कोर देख सकते हैं और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
DU Law Admission 2025: First Cut-Off List Released for BA LLB and BBA LLB, Check Category-Wise Scores
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU BA LLB Cutoff 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने साल 2025 के लिए अपने नए शुरू किए गए 5 साल के लॉ कोर्स यानी, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) की पहली क्लैट कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट 16 जुलाई 2025 को डीयू के सीएसएएस-यूजी पोर्टल पर जारी की गई थी। इस बार इन कोर्सों के लिए काफी ज्यादा आवेदन आए हैं और सीटें सिर्फ 60-60 ही हैं, इसलिए कट-ऑफ भी काफी ज्यादा गई है।

विज्ञापन


जिन छात्रों ने क्लैट 2025 परीक्षा पास की है और कट-ऑफ में दिए गए स्कोर को पूरा करते हैं, वे अब काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीएसएएस-यूजी पोर्टल पर जाकर आगे की प्रक्रिया की जानकारी समय पर ले लें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

विज्ञापन

डीयू बीए एलएलबी ऑनर्स की पहली कट-ऑफ

सामान्य (UR) वर्ग के लिए  बीए एलएलबी की कट-ऑफ 88.50, ओबीसी के लिए 79.75, एससी के लिए 72.75, और एसटी वर्ग के लिए 63.00 अंक निर्धारित की गई है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कट-ऑफ 81.50 और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांगजन) के लिए 70.75 अंक रही है।

डीयू बीबीए एलएलबी ऑनर्स 2025: सामान्य वर्ग के लिए 87 अंक

बी.बीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के लिए सामान्य (UR) वर्ग के लिए कट-ऑफ 87, ओबीसी के लिए 78.25, एससी के लिए 69.25, एसटी के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.25, और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए भी 59 अंक रही है।

कट-ऑफ के बाद अब आगे क्या होगा?

जो छात्र अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर लेंगे और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे, उन्हें अब अंतिम पुष्टि और ओरिएंटेशन (परिचय) से जुड़ी जानकारी का इंतजार करना होगा। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है या जो बेहतर विकल्प चाहते हैं, वे सीट उपलब्ध होने पर अगले काउंसलिंग राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। अगर कोई छात्र सीट का प्रस्ताव अस्वीकार करता है या वापस लेता है, तो वह सीट राउंड 2 में दूसरे उम्मीदवारों को आवंटित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed