फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU has extended the deadline for payment of fees for Common Seat Allocation System round 1

DU Admission 2022: सीएसएएस राउंड-1 के शुल्क भुगतान की बढ़ाई गई डेट, छात्रों को मिला मौका

Sun, 23 Oct 2022 04:11 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sun, 23 Oct 2022 04:11 PM IST
सार


दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में उम्मीदवार राउंड 1 में आवंटित सीटों के लिए 25 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे तक डीयू की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
DU has extended the deadline for payment of fees for Common Seat Allocation System round 1
DU UG Admission 2022 - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) राउंड 1 के लिए फीस के भुगतान की समय सीमा को 25 अक्तूबर दोपहर दो बजे तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड 1 में सीटें आवंटित की गई हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल - ugadmission.uod.ac.in पर लॉग इन करके प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


DU Admission 2022:  छात्रों की मांग पर बढ़ाई गई डेट

डीयू के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों द्वारा फीस के भुगतान की अंतिम तिथि को 25 अक्टूबर, मंगलवार दोपहर दो बजे तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



DU Admission 2022:   प्रवेश शुल्क जमा करने वाले को अपग्रेड' का मौका

डीयू के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जो उम्मीदवार समय सीमा से पहले प्रवेश शुल्क नहीं जमा कर पाते हैं , वे यूजी प्रवेश 2022 के किसी भी बाद के सीएसएएस राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे। केवल प्रवेश शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को 'अपग्रेड' का विकल्प मिलेगा। यदि कोई सीट खाली होती है तो विश्वविद्यालय 26 अक्तूबर 2022 को सुबह 10 बजे उसे प्रदर्शित करेगा।  इसके बाद जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस राउंड- I में प्रवेश लिया है, वे बुधवार 26 अक्तूबर से 4:59 बजे से गुरुवार 27 अक्तूबर, 2022 तक  "अपग्रेड" का विकल्प चुन सकते हैं और 10 से अपनी उच्च वरीयता को री-ऑर्डर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


DU Admission 2022:   दो नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

डीयू सीएसएएस राउंड 1 सीट आवंटन में अब तक 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है। डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्तूबर 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 31 अक्तूबर  से 1 नवंबर, 2022 तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकेंगे। डीयू  सीएसएएस राउंड -3 के दौरान 5 नवंबर से 7 नवंबर तक यूजी कार्यक्रमों के लिए मिड-एंट्री विंडो भी खोलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की कक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।


दिल्ली विश्वविद्यालय ने हाल ही में सीएसएएस राउंड -1 सीट आवंटन में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की अस्वीकृति की घोषणा की, जिन्होंने विश्वविद्यालय के निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपने श्रेणी प्रमाण पत्र जमा नहीं किए। इन उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड -2 में अनारक्षित सीटों के लिए माना जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed