CBSE CTET 2020: परीक्षा केंद्र बदलने की विंडो खुली, ऐसे चेंज करें एग्जाम सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE CTET 2020: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए परीक्षा केंद्र का विकल्प बदलने की ऑनलाइन करेक्शन विंडो खुल गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बदल सकते हैं। अभ्यर्थी ctet.nic.in के जरिए अपना परीक्षा केंद्र का विकल्प बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC CDS II Answer Key 2019: उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
31 जनवरी को होगी सीटीईटी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीएसई कराती है। यह परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित होगी। इसलिए, परीक्षा केंद्र बदलने की विंडो खोल दी गई है। अभ्यर्थी 16 नवंबर 2020 तक परीक्षा केंद्र का शहर बदल सकते हैं और अपने हिसाब और सुविधा से परीक्षा केंद्र के शहर का चयन कर सकते हैं।
सीटीईटी की परीक्षा अब 135 शहरों में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 112 शहरों में आयोजित की जानी थी। लेकिन, परीक्षा केंद्रों के शहरों की संख्या बढ़ी दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों के शहरों की विस्तृत सूची दी गई है। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से अभ्यर्थियों की तरफ से परीक्षा शहर का विकल्प बदलने के लिए अनुरोध किया गया था। जिसके बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के शहर बदलने का विकल्प खोला है।
इसे भी पढ़ें-UPSC CSE Main 2020: सिविल सेवा मेन परीक्षा का टाइमटेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में आयोजित होती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और दूसरे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले यह परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसकी डेट आगे बढ़ी दी गई थी।
बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाते हुए नए परीक्षा शहर लखीमपुर, नागों, बेगुसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारन, भिलाई/दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकर नगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और उधमसिंह नगर को भी शामिल किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परीक्षा केंद्र के शहर का विकल्प बदल सकते हैं। इसके लिए उनको लॉग इन करना होगा और अपनी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद नए शहर का विकल्प चुनना होगा।
कमेंट
कमेंट X